फतेहपुर : अनुसूचित जाति,सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग के शादी अनुदान के आवेदनों की जांच जिस ब्लॉक स्तर/नगर पंचायत/नगर पालिका से लंबित है ।नियमानुसार कार्यवाही करके आवेदनों का निस्तारण किया जाए
। जिससे कि शादी अनुदान संम्बंधी लाभ की कार्यवाही की जा सके । उन्होंने कहा कि दिव्यांग,निराश्रित महिला,वृद्धा पेंशन के लंबित मामलों की जांच कराकर पात्रो को लाभ देना सुनिश्चित करे ।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री प्रसून राय,जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
