फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज शुक्रवार को विकास खंड देवमयी में शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 21 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 02 दिव्यांगजन का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए । तत्क्रम में यह भी अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा कल विकासखंड धाता में शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके ।
