फतेहपुर । बिन्दकी महाजनी गली मोहल्ला स्थित कौशल किशोर जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ से निकाली गई । समूचे नगर में घूमने के बाद देर शाम रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई ।


भव्य रूप से सजे रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ गाजे-बाजे के साथ नगर में घूमे । रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ ।
श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया । यात्रा मंदिर से शुरू होकर कटरा मोहल्ला,मुगल रोड,बजरिया,खजुहा चौराहा,ललौली चौराहा,तहसील रोड,गांधी चौराहा,बजाजा गली,किराना गली से वापस खजुहा चौराहा होते हुए जगन्नाथ मंदिर में समाप्त हुई ।
इस मौके पर समाज सेवी मोना ओमर,रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता,कुलदीप,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, प्रकाशवीर आर्य,अंशुल गुप्ता,आदर्श चौहान,श्रेयांश पांडेय,मोना ओमर,उत्कर्ष गुप्ता,शांति लाल तिवारी, प्रशांत ओमर रहे ।
