फतेहपुर । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण के पत्रांक 1415/08 अप्रैल 2022 के क्रम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण ने बताया है कि स्थाई लोक अदालत फतेहपुर में दो वर्ष के लिए संविदा स्टाफ चपरासी की नियुक्ति के लिए सेवा निवृत्त इच्छुक कर्मचारियों जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो,से आवेदन पत्र मांगे गये है ।
अर्हता-में सेवा निवृत्ति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (जिला न्यायालय या कलेक्ट्रेट) होना चाहिए जिन्हें मानदेय-7000 रूपये प्रति माह देय होगा ।
जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट में कार्य कर चुके सेवा निवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपरोक्त पद पर सेवा प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन पत्र 11 जुलाई 2022 तक समय सायं 5.00 बजे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ।
