फतेहपुर । प्र0अ0 संयुक्त कार्यालय कृते जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर ने बताया कि 10 जुलाई, 2022 को चन्द्र दर्शन के अनुसार जनपद में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदुज्जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाना है । इस त्योहार पर दो-तीन दिनों तक कुर्बानियां होती है । जिसे दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक-स्थलो के आस-पास सफाई, विद्युत,पेयजल आदि की व्यवस्थायें करने एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक 07 जुलाई 2022 को 12.00 बजे मध्यान गॉधी सभागार कलेक्ट्रेट फतेहपुर मे जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में आहूत की गयी है । अतः उक्त बैठक मे समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें ।
