कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर नगर की 115 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई । जिसमें परिषद के संबद्ध संगठनों को शामिल करते हुए उपाध्यक्ष,संयुक्त मंत्री,संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं ।
ज्ञातव्य हो कि गत 25 जून को परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी,महामंत्री शिवबरण सिंह यादव, संरक्षक भूपेश अवस्थी,संयुक्त मंत्री अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों की देख-रेख में कानपुर नगर की कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित की गई थी । जिसमें प्रभात मिश्रा अध्यक्ष,देवर्षि दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उदय राज सिंह यादव मंत्री एवं मेवा लाल कनौजिया संप्रेक्षक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए ।
मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव ने विस्तारित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया ।
मंडल मंत्री देवेश द्विवेदी ने कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखकर अपनी मांगों को पूरा करने हेतु संघर्ष का आव्हान किया ।
जनपद के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की सभी प्रकार की समस्याओं का तात्कालिक प्रभाव से समाधान किया जाएगा प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र लागू किया जाए तथा पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की लड़ाई कानपुर की क्रांतिकारी भूमि से शुरू किए जाने पर बल दिया । मंत्री उदय राज सिंह यादव ने डी ए तथा डी आर की किश्त शीघ्र जारी किए जाने की मांग की ।
