फतेहपुर । युवा विकास समिति द्वारा कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति द्वारा हरियाली से खुशहाली अभियान की शुरुआत किया गया ।
युवाओ ने बढते प्रदूषण के प्रति चिता जताया तथा ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण की शपथ लिया ।
युवाओ द्वारा जिले के सभी ब्लाको मे तय लक्ष्य के अनुसार एक हजार फ़लदार,छायादार पौधे रोपित किये जायेगे तथा लगाये गये पौधो के देखभाल के लिये सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा ।

प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा हिंदू और मुस्लिम सभी धर्म वर्ग जाति के लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें तथा उस पल को ऐतिहासिक और यादगार बना कर के पर्यावरण संरक्षण के सहभागी बने ।
संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण दुनिया का मौसम तेजी से बदल रहा है । जिस कारण मानव के सामने बहुत संकट पैदा हो रहे हैं । अगर अभी से नहीं जगे तो आगामी समय में परिणाम और भयंकर आएंगे । इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,अफताब,अमन दीक्षित,विकास,ओम मिश्रा,टिंकू शुक्ला,अमित रहे ।
