फतेहपुर । देवमई विकासखंड के टिकरा ग्राम में किसान उत्पादक संगठन पिनाकी एग्रो एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटिड की रिटेल आउटलेट्स का सोनल सिंह चौहान ने फीता काट कर उद्घाटन किया । संस्थान की ओनर सोनल सिंह चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य है ।
सोनल सिंह चौहान ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर खाद,बीज,कृषि उपकरण,नैनो यूरिया उपलब्ध होगी वहीं समय समय पर किसानों को वैज्ञानिक खेती की सलाह एवं अन्य कृषि से संबंधित जानकारियां दी जाएगी ।
फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लाक के टिकरा ग्राम में नवनिर्मित किसान उत्पादक संगठन पिनाकी एग्रो के उद्घाटन समारोह में किसानों को दी जाने वाली विभिन्न उत्पादक जैविक बीजो व खादों की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया ।
कार्यक्रम में गौरव शुक्ला,सोनल सिंह चौहान सहित अनेक लोग मोजूद रहे ।
