फतेहपुर । जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमो के पालन के संबंध में वाल पेंटिंग करायी जाए । स्पीड ब्रेकर के पहले साइनेज अवश्य लगाए जाए ताकि वाहन चालक को स्पीड ब्रेकर की पहले से जानकारी हो जाये । ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन व ठीक कराने यदि पेंटिंग खराब हो गयी है तो पुनः कराये । स्ट्रीट लाइट जहाँ खराब हो गई है वहाँ नियमानुसार ठीक कराया जाए । विद्यालयों में यातयात नियमो व सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाए । प्रभात फेरी,क्विज, निबंध,वाद विवाद,पोस्टर पेंटिंग आदि प्रतियोगिता कराए । प्रार्थना सभा मे सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए । एनसीसी कैडेट/एन0एस0एस/स्काउट गाइड द्वारा चौराहों पर प्रचार प्रसार कराया जाए । विद्यालयों में लगे वाहनों को फ़िटनेस की जांच करा ली जाए कि स्कूली वाहनों के प्रपत्र मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार भौतिक व तकनीकी दशा का सत्यापन करा लिया जाए । वाहन चालक,परिचर को मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए ताकि आपात स्थिति में जानकारी दे सके ।
उन्होंने कहा की वाहन चालकों व कंडक्टर का स्वास्थ्य चेकअप समय समय पर कराया जाए । वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस व चरित्र का सत्यापन अवश्य कराया जाए । टोल प्लाजा के एम्बुलेंस चालको का नाम,मोबाइल नंबर का भी प्रचार प्रसार किया जाए ताकि दुर्घटना के समय लोगो को सुगमता से एम्बुलेंस उपलब्ध हो सके । उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में जिन बिंदुओ का अनुपालन नही हो सका है स्पष्ट कारण सहित बताते हुए अनुपालन पूरा कराया जाए । उन्होंने कहा कि बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा दिये गए सुझाओ को नियानुसार कार्यवाही करके अमल में लाया जाए ।
इस अवसर पर एआरटीओ,यातायात प्रभारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर,जिला विद्यालय निरीक्षक,विद्यालय के प्रबंधक सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
