कानपुर । सिख नरसंहार की जांच करने वाली एसआईटी के कोतवाली स्थित कार्यालय पर एसआईटी के सचिव श्री बालेंदु भूषण को सम्मानित करने के लिए अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी 1984 के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह भोगल एवं श्री प्रसून कुमार, अधिवक्ता,सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली से आए और उन्हें शाल,सरोपा एवं किरपान देकर सम्मानित किया तथा 22 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धन्यवाद दिया ।
श्री बालेंदु भूषण ने बाकी बचे अपराधियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया । इस अवसर पर श्री अमरजीत सिंह पम्मी,श्री कुलवंत सिंह खालसा,श्री प्रीतपाल सिंह हनी, किरपाल सिंह,हरजिंदर सिंह और अन्य कानपुर की सिख संगत मौजूद रही ।
श्री बालेंदु भूषण ने बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी सितंबर तक सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया ।
अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी की टीम ने कानपुर शहर के दंगा पीड़ितों के घर घर जाकर उनकी दास्तान सुनी और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया ।
