फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह-जुलाई 2022 की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में 20 जुलाई 2022 को अपराह्न 04:00 बजे आयोजित होगी ।
