फ़तेहपुर । जिले में एक दिन पहले गायब हुआ 7 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म करने के बाद ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दिया और शव को घर के आंगन में दफन कर दिया । जिसके खुलासा आज सुबह पुलिस ने करते हुए शव को बरामद किया है । बच्चे के हुई घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है ।
जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव में अजय कुमार सिंह का 7 वर्षीय पुत्र एक दिन पहले घर के पास से गायब हो था । परिजनों ने काफी खोजबीन बाद जब बच्चे का कोई पता नही चला तो थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी ।
परिजनों को पड़ोसी युवक पर शंका रही तो पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुची पुलिस को पड़ोसी युवक गांव के खेत के पास मिल गया । जिसको पुलिस ने सख्ती से पूछताछ किया तो घर के अंदर लेकर जाकर आंगन में गाड़े बच्चे का शव बरामद करा दिया ।
पूछताछ में पड़ोसी युवक ने पुलिस को बताया कि कुकर्म करने के बाद बच्चे द्वारा अपने परिजनों को जानकारी देगा इस लिए ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव घर के अंदर गाड़ दिया । बाद में शव को गंगा नदी में फेकने की योजना भी थी ।
बच्चे के साथ हुई घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा अगर पुलिस से आरोपी युवक को पा जाता तो उसको वही सजा तक दे देते ।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हुसैनगज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव में एक पड़ोसी युवक द्वारा 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने बाद ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या किया गया है । पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे फांसी की सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा ।
