फतेहपुर । दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय सारिणी निर्गत कर दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर श्री अवनीश कुमार यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष /शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त वर्गों की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से सम्बन्धित समय सारणी निर्गत कर दी गयी है ।
समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जानी है ।
नियमावली के अनुरूप प्रक्रियात्मक कार्यवाही- नवीन संस्था द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने के लिये आवेदन तथा मास्टर डाटा में सूचनाये भरकर डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की अन्तिम तिथि-11 जुलाई से 22 अगस्त 2022 तक ।
छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि-08 जुलाई से 07 नवम्बर 2022 तक ।
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑन लाइन आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित समस्त संलग्नक संस्था में जमा करने की अन्तिम तिथि-08 जुलाई से 10 नवम्बर 2022 तक ।
शिक्षण संस्थान द्वारा ऑन लाइन सत्यापन एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि-10 जुलाई से 15 नवम्बर 2022 तक ।सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाना तथा त्रुटियों को ठीक किया जाना । अन्तिम तिथि-02 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक ।
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑन लाइन त्रुटियों को ठीक करके आवेदन के प्रिन्ट आउट समस्त संलग्नकों सहित संस्था में जमा करने की तिथि ।
अन्तिम तिथि-विलम्बतः 20 दिसम्बर 2022 तक ।
त्रुटियों को ठीक करके आवेदन पत्र को संस्था द्वारा ऑन लाइन सत्यापन एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि ।
अन्तिम तिथि-03 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2022 तक ।जनपदीय समिति से डाटा अनुमोदन के पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र डाटा डिजिटली लाक किया जाना ।
