फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी विभाग द्वारा आज सदर में दिव्यांगजन शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 20 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 22 जुलाई 2022 को तहसील-बिन्दकी में शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है ।
इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा वांछित अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके ।
