बिन्दकी-फतेहपुर : भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेहद भयावह रूप ले रही है । दुनिया में इस समय भारत पांच सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में है ।
ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी लहर देश में ही विकसित हुए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन्स यानी वैरिएंट की वजह से ज्यादा खतरनाक हो गई है । जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि ज्यादातर राज्यों में इसी देसी कोरोनावायरस की वजह से 61 फीसदी लोग संक्रमित हैं ।
आइए जानते हैं कि देश में आई कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली लहर से अलग और भयावह कैसे है ?
कोरोना से बचाव के लिए बताए गए तरीकों से लोगों ने दूरी बना ली और देश में विकसित हुए कोरोनावायरस के नए वैरिएंट्स ने ये हालत कर दी है । कई राज्यों में मुर्दाघरों में लाशें ही लाशें रखी हुई है । अस्पतालों में बेड नहीं है । ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई है ।
दवाइयां नहीं मिल रही हैं । ऐसी स्थिति पिछली बार नहीं थी । इस बार एक समस्या और है कि नए कोरोना वैरिएंट्स देश में ही अलग-अलग इलाकों और मौसम व इंसानों के बीच बदलने का प्रयास कर रहा है । क्या वह फिर से म्यूटेट होगा ।
देश में आई कोरोना की दूसरी लहर में युवा लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं । दूसरी लहर की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में हुई थी । दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित लोगों में से 60 फीसदी लोग 45 साल से कम उम्र के हैं । लेकिन इस उम्र के लोगों में मौत की संख्या कम है । कोविड-19 की दूसरी लहर से मरने वालों में 55 फीसदी मृतक 60 साल या उससे ऊपर के हैं । लेकिन अब स्थितियां और बिगड़ रही हैं ।
ऐसी स्थिति पूरे भारत देश में व्याप्त है लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है । ऐसी ही स्थिति व्यापारियों के उल्लंघन की है । जो कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से उलंघन कर रहे हैं । यही मामला उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी नगर की है । जहाँ पुलिस कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार रॉय रात दिन अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं । नगर में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे लोगो पर सख्त कार्यवाही कर रहे हैं । लेकिन आज नगर में अलग ही व्यवस्था देखने को मिली ।
आज ऐसा समय था कि व्यापारियों द्वारा पुलिस प्रशासन का सहयोग न करना,नगर बिन्दकी में व्यापारियों द्वारा पूर्ण रूप से सरकार द्वारा बनाये गए सख्त कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है । जो कानूनन गलत है ।
कस्बा इंचार्ज आज उलंघन कर रहे व्यापारियों पर सख्त कार्यवाही का प्रार्थना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को सौंपा । अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ के व्यापारी कितने लापरवाह है ।

लॉक डाउन होने के बाद दुकानों को खोलकर व्यापार करना,जुताही गली में सामने ही दुकान खोलकर समान मुहैय्या करा रहे हैं व्यापारी । व्यापार मंडल और व्यापारियों के अलग-अलग संगठनों का संवेदनहीन होना व व्यापारियों के अंदर कोरोना प्रोटोकॉल का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है । क्योंकि इन व्यापारियों पर सफेदपोश मठाधीशों का हाथ रखा हुआ है । इसलिए यह पुलिस प्रशासन को कठपुतली समझते हैं । लेकिन आज कुछ अलग देखने को मिला कस्बा इंचार्ज की सख्त कदम ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा और प्रभारी निरीक्षक ने लॉक डाउन व इस समय चल रहे कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे ।

11 व्यापारियों के ऊपर कोरोना कर्फ्यू व महामारी एक्ट के उल्लंघन करने पर धारा 144 CRPC व मु०अ०स० 141/2020 की धारा 188/269/270 IPC व 3 महामारी एक्ट अधिनियम,1897 के अंतर्गत आज गोवर्धन गुप्ता पुत्र विजय शंकर गुप्ता निवासी बजाजा गली बिन्दकी (गंगा सागर, राम सागरएण्ड सन्स कपड़ा के मालिक) ।
2-जसपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बजाजा गली बिन्दकी (कपड़े की दुकान)
3- अमर चन्द्र तिवारी पुत्र अशोक तिवारी निवासी कृष्णा गली (कपड़ा की दुकान) थाना बिन्दकी
4 – अंकित गुप्ता पुत्र ज्वाला प्रसाद गुप्ता निवासी बजाजा गली बिन्दकी (कपड़े की दुकान)
5 – अक्रम हुसैन पुत्र मुश्ताक हुसैन निवासी जुताही गली बिन्दकी (मुस्ताक सू कम्पनी)
6 – मनीष ओमर पुत्र स्व० सदन गोपाल ओमर निवासी मेन बाजार कपड़ा (सदन गारमेंट्स)
7 – सुनील पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी बजाजा गली (HS गारमेंट्स)
8 – परवेज अंसारी पुत्र अब्दुल वहीद अंसारी निवासी खजुहा चौराहा महाजनी गली (अंसारी फुट वियर)
9 – भगवान दास पुत्र सुराजदीन निवासी लंका रोड बिन्दकी (किरानी गुटका)
10 – सौरभ कुमार पांडेय पुत्र नरेन्द्र कुमार पांडेय निवासी बैलाही बाजार कपड़े की दुकान (जगदम्बा क्लॉथ) बिन्दकी 11 – अनिल ओमर पुत्र कल्यान चन्द्र किराना गली थाना बिन्दकी के द्वारा उप निरीक्षक मान सिंह ने महाभियोग पंजीकृत किया गया है । जो नगर में बड़ी कार्यवाही की गई है ।
इस चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार रॉय के अलावा कॉन्स्टेबल विक्रांत व कोबरा ड्यूटी में कॉन्स्टेबल नीतेश कुमार मौजूद रहे ।
