घरों में भी मास्क लगाकर पांच लोग ही अदा कर सकेंगे नमाज़ – कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ।
बिन्दकी-फतेहपुर : अलविदा की नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस ने मुस्लिम समाज के कुछ खास लोगों के साथ एक बैठक की । जिसमें कोरोना संक्रमण के चलते नमाज पढ़ने को लेकर गाइडलाइन दी गई । जिसके अनुसार लोग घरों के अंदर नमाज पढ़ेंगे एक साथ केवल 5 लोग वह भी मास्क लगाकर नमाज पढ़ सकेंगे ।
आज गुरुवार को कोतवाली में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने शहर काजी मौलाना मोहम्मद रजा कादरी तथा अन्य मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक आवश्यक बैठक की । जिसमें शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज को लेकर आवश्यक गाइडलाइन दी गई ।
बताया गया कि सभी लोग अपने घरों में अलविदा की नमाज पढ़ेंगे एक साथ 5 से अधिक लोग नमाज नहीं पड़ेंगे सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है ।
कहा गया कि कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है । अतः गाइडलाइन का पूरा ध्यान दिया जाए गाइडलाइन की अवहेलना न की जाए । ताकि कोरोना जैसी बड़ी महामारी से बचा जा सके ।
इस मौके पर शहर काजी मौलाना मोहम्मद रजा कादरी के अलावा जावेद कुरेशी,मोहम्मद जुनेद कुरेशी पूर्व सभासद पप्पू शाह, अफसर हुसैन उर्फ पप्पू सहित तमाम मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे ।
