कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड कानपुर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमें ११ कम्पनियों ने प्रतिभाग किया । मेले में कुल ६४७ अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें केवल १९८ अभ्यर्थी चयनित किए गए ।
यह जानकारी प्रभारी अधिकारी रोजगार मेला इतिशा जैन ने दी । उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का उद्वघाटन श्री आर० एस० भारतीय,उप निदेशक सेवायोजन कानपुर एवं लखनऊ मण्डल के द्वारा किया गया । सेवा निवृत्त सहायक निदेशक श्री के०डी०शुक्ला द्वारा कैरियर काउंसिलिंग कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया । मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र श्री आर० एस० भारतीय द्वारा प्रदान किए गए ।
सहायक निदेशक (सेवा०) श्री एस पी द्विवेदी ने बताया कि कम्पनियों द्वारा चयनित किए गए अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है –
सायनर्जी कंसल्टेंट में २४,ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० १७,कैरियर ब्रिज स्किल साल्युशन १६, कल्याणी सोलर पावर 19,एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस कानपुर 13,जे के आटोमोबाइल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंटर प्राइजेज 17,एल आई सी 17,हिमालयन मैनपावर सर्विस 40,श्री राम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कानपुर 16,श्रेया इंटर प्राइजेज 02,के टी एल कानपुर में 17 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया ।
