फतेहपुर । सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर श्री सुमित कुमार ने अवगत कराया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को बोर्ड द्वारा संचालित सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत कक्षा 09,10,11 व 12 उत्तीर्ण करने एवं अगली कक्षा में प्रवेशित होने के उपरान्त साईकिल एवं छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने का प्राविधान है । मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के अन्तर्गत ऐसे सभी पंजीकृत कर्मकार पात्र होंगे जिनके पुत्र एवं पुत्रियों ने कक्षा 05 से 09 तक की परीक्षा 55 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से तथा कक्षा 10 से 12 तक की परीक्षा 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंको से,आईटीआई (व्यावसायिक प्रशिक्षण)/बी०ए०/बी० कॉम/बीएससी/एम०ए०/एम० कॉम/एम0एस0सी/एलएलबी तक की परीक्षा 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण की हो तथा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा,इंजीनियरिंग/मेडिकल डिग्री हेतु राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के उपरान्त प्रवेश लिया गया है ।
उपरोक्त दोनों योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाना है । इस हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों से अनुरोध किया जाता है कि उक्त योजनाओं मे आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है ।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रक्रिया –
योजना का आवेदन केवल ऑनलॉइन ही स्वीकार्य किये जायेगें । आवेदन ऑनलाइन अपने नजदीकी लोकवाणी केन्द्र (csc)/ओपन पोर्टल के माध्यम से किये जा सकते है । योजना से सम्बन्धित समस्त वांछित अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करें ।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु “पात्रता”
◆ श्रमिक उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो ।
◆ श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण अद्यतन हो ।
◆ श्रमिक के केवल दो सन्तानों को ही लाभ देय होगा ।
◆ योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
◆ आवेदन पत्र के साथ उत्तीर्ण कक्षा होने के प्रमाण-पत्र संलग्न हो ।
◆ आवेदन पत्र के साथ अगली कक्षा में प्रवेशित होने का प्रमाण पत्र ।
◆ आवेदन पत्र को विद्यालय के प्राधानाचार्य/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित हो ।
◆ श्रमिक की पासबुक,आधार कार्ड एवं राशनकार्ड/परिवार रजिस्टर की छायाप्रति ।
◆ श्रमिक के उ0प्र0 के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र ।
◆ श्रमिक द्वारा समस्त अभिलेख स्व-प्रमाणित हो ।
