कानपुर । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 05 अपराधियों को बुधवार को 52 पत्ते व 14120/- रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया । जिनके विरूद्ध थाना महाराजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान सतीश कुमार पुत्र स्व0 बच्चूलाल निषाद नि0 ग्रा0 चेक पोस्ट जाजमऊ थाना जाजमऊ,मानसिंह पुत्र स्व0 गजराज यादव नि0 ग्रा0 सरसौल थाना महाराजपुर,आजाद कुमार पुत्र श्री कृष्ण कुमार नि0 ग्रा0 साईं पोस्ट मोहार थाना औंग फतेहपुर,कुलदीप यादव पुत्र श्री हरिशंकर यादव नि0 13 एफए सदानन्द नगर थाना चकेरी,अनिल कुमार पुत्र रामबाबू कुशवाहा नि0 ग्रा0 ताजपुर पो0 पाली भोगीपुर थाना नरवल हाल पता राजा मार्केट सदानन्द नगर अहिरवां थाना चकेरी के रूप में हुई ।
अभियुक्तों के पास से मालफड़/जामातलाशी 20360/-रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मनोज कुमार,उ0नि0यूटी सुमित कुमार,का0 विनय कुमार,का0 गुरूदीप मौजूद रहे ।
