फतेहपुर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत भूलेख अंकन के सम्बंध में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी न्याय पंचायतवार लेखपाल व कृषि प्राविधिक सहायक की ड्यूटी लगाकर प्रधानमंत्री किसान संम्मान योजनांतर्गत भूलेख अंकन का कार्य तेजी से कराया जाए । इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें । फीडिंग के कार्य के लिए कंप्यूटर आदि की व्यवस्था कराकर पोर्टल में ऑनलाइन किया जाए । इस कार्य पर परस्पर निगरानी बनाए रखे कार्य मे शिथिलता क्षम्य नही होगी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर,अंजू वर्मा बिन्दकी,तहसीलदार खागा,उप कृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी,भूमि संरक्षण अधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
