कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआगांव में बीते दिनों एक महिला घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जिसके बाद महिला के परिजनों ने महाराजपुर थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । महाराजपुर पुलिस ने 72 घण्टे अंदर गुमशुदा महिला को बरामद करके के परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।
महुआगांव गांव के रहने वाले वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी पुत्रबधु सोनी गूंगी व बहरी है जो कि 26 जुलाई मंगलवार की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई परिजनों का काफी ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नही चला जिसके बाद परिजनों ने सोनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट महाराजपुर थाना में दर्ज कराई ।
वही महाराजपुर थाना की अंतर्गत आने वाली सुनहैला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने मय फोर्स के साथ सक्रियता दिखाते हुए 72 घण्टे में महिला को सकुशल बरामद करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया । महिला के परिजनों ने महाराजपुर पुलिस वह तेजतर्रार सुनधैला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार का धन्यवाद किया ।
