फतेहपुर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद के इच्छुक कुम्हारी कला का कार्य करने वाले व्यक्तियों से कुम्हारी कला के अंतर्गत निःशुल्क चाक वितरण हेतु आवेदन पत्र मांगे गए थे ।
उक्त के अंतर्गत कार्यालय में जिन आवेदकों ने आवेदन किया है उनका साक्षात्कार 05 अगस्त 2022 को विकास भवन सभाकक्ष फतेहपुर में प्रातः 10 बजे से होगा । आवेदनकर्ता उक्त तिथि व दिनाँक को साक्षात्कार/चयन हेतु उपस्थित हो ।
