फतेहपुर । फतेहपुर में तैनात महिला कांस्टेबल की अचानक बेहोश जाने से ड्यूटी के दौरान मौत हो ।
मौत की खबर पर जिले के आला अधिकारी व सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अस्पताल पहुंचे और महिला कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी ।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल बेबी पाल कुर्सी पर बैठे बैठे अचानक बेहोश हो कर गिर गई जिसे तत्काल साथी पुलिस कर्मी जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । महिला कांस्टेबल बेबी पाल के परिजनों को सूचना दी गई । पुलिस आवश्यक नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर रही है ।
