फतेहपुर । कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास,स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 76वां स्वाधीनता दिवस परंपरागत रूप से सादगी परन्तु आकर्षक ढंग से मनाया जाए । स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे वर्ष भर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश मे गरिमामय ढंग से मनाया जा रहा है ।
इस अवसर पर 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है ।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन मे राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करना तथा स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जगाना है ।
उन्होंने कहा कि जनपद में निम्नानुसार कार्यक्रम किये जायेंगे । प्रातः 08 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी भवनों/कार्यालयों/शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण,अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा ।
प्रातः 08:15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी,बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा ।
प्रातः 08:30 बजे कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्मान और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । प्रातः 09:00 बजे जनपद के समस्त कार्यालयों/शिक्षण संस्थानों/नगर निकायों /ग्राम सभा/पीएसी बटालियन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा ।
प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा शहीद स्मारक पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा ।
प्रातः11:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा डिप्टी कलेक्टर हिकमतउल्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा ।
अपर जिलाधिकारी द्वारा ज्वालागंज तिराहे पर ठा0 दरियांव सिंह व शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी,उपजिलाधिकारी सदर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री तथा जेल चौराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर एवं उपजिलाधिकारी श्रीमती अंजू वर्मा/तहसीलदार बिन्दकी द्वारा बावन इमली शहीद स्थल बिन्दकी एवं बिन्दकी अंतर्गत शहीद स्थलों पर,उपजिलाधिकारी/तहसीदार खागा द्वारा तहसील खागा अंतर्गत ठा0 दरियांव सिंह एवं तहसील खागा अंतर्गत अन्य शहीद स्थलों पर,सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी/सम्बन्धितग प्रधानाचार्य विकास खंड तथा शैक्षणिक संस्थानों के परिसर पर शहीद स्थलों पर माल्यार्पण किया जाएगा ।
अपराह्न 12:30 बजे जिलाधिकारी महोदया द्वारा जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया जाएगा ।
अपराह्न 01:00 बजे जिलाधिकारी जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान व फल वितरण किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि जनपद की समस्त नगरीय निकायों में अधिशाषी अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा साफ सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों सड़को नालियों की साफ सफाई करायी जाए ।
15 अगस्त 2022 के पूर्व सभी कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों के आस पास साफ सफाई कराएंगे तथा परिसर को साफ सुथरा रखेंगे । सभी सरकारी भवनों इमारतों तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को साफ सुथरा करके प्रकाशमान किया जाए ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,अपर पुलिस अधीक्षक,पीडी डीआरडीए, डिप्टी जेलर, एआरएम रोडवेज,क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
