फतेहपुर । नगर निकायों को आवंटित धनराशि से कराये जाने वाले कार्यो के प्रस्ताव की स्वीकृति के सम्बंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । उन्होंने जनपद के नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में आवंटित धनराशि से कराये जाने वाले कार्यो के प्रस्ताव पर विस्तरपूर्वक चर्चा की । नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में क्रय किये जाने वाले सामान/सामग्री को इन्वेंट्री रजिस्टर बना कर दर्ज करें नगर पालिका/नगर पंचायत के स्वीकृति प्रस्ताव को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए समय से टेंडर प्रक्रिया कराये और सभी मानको को पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्ण समय से कार्यो को पूरा कराये । जिससे कि कराये गये कार्यो से आमजन लाभन्वित हो सके ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप, नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अधिशासी अधिकारी श्रीमती मीरा सिंह,नगर पालिका परिषद बिन्दकी श्रीमती निरुपमा प्रताप ,समस्त ईओ नगर पंचायत एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
