– पेंशनर्स ने लेकर आजादी के इतिहास को लेकर समाज के नवयुवकों में चलाएंगे जागरूकता का अभियान ।
कानपुर । देश की स्वाधीनता को लेकर 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का आव्हान किया गया था देश की आजादी में शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किये थे । आज क्रांति के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर आजादी के दीवाने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा में पेंशनर्स एकञ होकर शहीदों को नमन करते हुए संयोजक बी एल गुलाबिया ने आजाद की प्रतिमा में माल्यार्पण किया । कार्यक्रम में राजकीय पालीटेक्निक संस्थान से सेवानिवृत्त पी के सिंह ने बताया कि हम सभी कर्मचारी राजकीय सेवा से मुक्त होकर लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से समाज में नव युवकों को देश की आजादी का इतिहास के लिए जागरुकता अभियान चलाकर लोकतंत्र के साथ देश की रक्षा का कार्य करें । पेंशनर्स आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आजादी का 75वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमें पेंशनर्स बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रत्येक घरों में इस पास तिरंगा लगवायेगें ।
