बिन्दकी/फतेहपुर,17 अगस्त । पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की । जिसमें 7 घरों से 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई 21 कुंतल लहन बरामद हुआ तथा शराब बनाने की 7 भट्टी भी बरामद हुई 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की ।
बुधवार की सुबह पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की इस छापेमारी की कार्यवाही में थाना बिंदकी के कंजरनडेरा कंचनपुर मंजरे सेलावन से 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई तथा 21 कुंतल लहन भी बरामद किया गया व लहन मौके में नष्ट कर दिया गया शराब बनाने की सात भट्टी भी पकड़ी गई ।जिन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया । इस मौके में सात अभियुक्तों सनी पुत्र श्री चंद्र उदय भान पुत्र जयपाल अतुल पुत्र उदय भान विजय पुत्र रमेश अनिल पुत्र फूलचंद मुन्नी लाल पुत्र कपूर वृंदा पुत्र रजुआ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक SHO रवीन्द्र श्रीवास्तव सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी,एसआई रणधीर सिंह सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह,सब इंस्पेक्टर राम सिंह यादव ,आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
