फतेहपुर । राम प्रसाद विश्वकर्मा,जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जनपद में उत्पाद विकास मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चय योजना के अन्तर्गत हनी मिशन (मधुमक्खी पालन) योजनान्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर,निर्बल वर्ग तथा इस व्यवसाय से जुड़े कृषकों/ लाभार्थियों को 05 दिवसीय गुणवत्तापरक तकनीक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए हनी बाक्स (एक यूनिट) एवं टूल किट्स निःशुल्क दिया जाना प्रस्तावित है । जिसमें लाभार्थियों का गठित कमेटी द्वारा साक्षात्कार/सत्यापन कर चयन किया जायेगा ।
जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर,निर्बल वर्ग तथा इस व्यवसाय से जुड़े कृषकों एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यार्थी/व्यक्ति अपना आवेदन पत्र निम्न संलग्नों के साथ (आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता) के साथ आकर आवेदन पत्र सभी संलग्नों के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय,06 शेखर सदन आई० टी० आई० रोड फतेहपुर में किसी कार्य दिवस में 05 सितम्बर 2022 तक जमा कर दें ।
