कानपुर । राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर एवं सेवायोजन कार्यालय कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोज़गार मेला का आयोजन किया गया ।
इस मेले का शुभारंभ नोडल प्रधानाचार्य डॉ० नरेश कुमार के द्वारा किया गया ।
रोज़गार मेला अधिकारी प्रधानाचार्य (लाल बंगला आईटीआई) श्री अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त मेले में लगभग 443 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । इसमें कुल 273 बच्चो का चयन हुआ ।
इस मेले में सेवायोजन रोजगार अधिकारी श्रीमती निधि वर्मा/ प्रिया गौतम भी मेले में उपस्थित रही ।
इसके अतिरिक्त संस्थान से काउंटर प्रभारी श्री श्रवण कुमार शुक्ला,प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय,विवेक शुक्ला,विभव शुक्ला तथा सेवायोजन कार्यालय से अजय कुमार शुक्ला, शैलेंद्र कुमार,प्रशांत कुमार,श्याम प्रकाश अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद थे ।
