फतेहपुर । ब्लॉक देवमई में प्रशिक्षण के दूसरे दिवस का प्रशिक्षण संम्पन हुआ । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 04 दिवसीय प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के 02 बैचों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
कोरोना के कारण लगभग 02 वर्ष विद्यालय बंद रहे थे ।जिसके कारण बच्चों में उनके ज्ञान में बहुत कमी आयी है ।जिसकी भरपाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग 22 सप्ताह के कार्यक्रम लेकर आया है । इन 22 सप्ताह में बच्चों को दक्ष किया जाएगा ।

प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता आलोक द्विवेदी,विजय द्विवेदी,सुनील गौतम,ललित कुमार ने बारी बारी से प्रशिक्षित किया । कई रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया ।

शिक्षकों के ग्रुप बनाकर उनको विषय आवंटित किए गए जिन पर बारी बारी से सभी ग्रुप ने प्रस्तुतिकरण किया । भोजन की गुणवत्ता उत्तम थी । सभी शिक्षक उसकी सराहना कर रहे थे । प्रशिक्षण सुचारू रूप से किया जा रहा है । सन्दर्भदाता पीपीटी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
