फतेहपुर । उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में गंगा नदी एवं युमना नदी के तटवर्ती इलाकों में आयी वाढ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसलों की क्षति हुयी है । समस्त कृषकों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की जाती है । जिन बीमित किसानों की फसलों में क्षति हुयी है वह बीमित कृषक बैंक द्वारा निर्गत बीमा रसीद एवं अभिलेखों के साथ जनपद में नामित फसल बीमा कम्पनी के तहसील स्तरीय कार्यालय खागा में आराध्या कम्प्यूटर जनसेवा केन्द्र निकट पुलिस कोतवाली के पीछे खागा,बिन्दकी में पंजाब नेशनल बैंक सेवा केन्द्र बिन्दकी एवं जनपद स्तरीय कार्यालय सुशील कम्प्यूटर एण्ड लोकवाणी केन्द्र फतेहपुर नयी तहसील के सामने स्थित बीमा कार्यालयों को सूचना देने का कष्ट करें अथवा समस्त विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी,सहायक कृषि विकास अधिकारी या उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फतेहपुर,बिन्दकी,खागा या जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक कार्यालय में बीमा साथ सूचित करें । जिससे फसल बीमा कम्पनी के द्वारा बीमित कृषकों का सम्बन्धी समस्त अभिलेखों के सर्वेक्षण ससमय कराते हुए क्षतिपूर्ति सम्बन्धी कार्यवाही की जा सके ।
