फतेहपुर । मलवां विकास खंड के बम अखाड़ा हनुमान मंदिर शिवराजपुर मे चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा मे सातवे दिन आचार्य यदुनाथ अवस्थी ने कहा धर्म के विपरीत काम करने के कारण भगवान श्री राम ने सुग्रीव से मित्रता के उपरांत बाली का वध किया । जिसके बाद बानरी सेना संग लंका पर चढ़ाई के लिए आगे बढ़े । सुग्रीव ने भी अपना वचन निभाते हुए रावण के विनाश तक बनारी सेना संग युद्व में साथ दिया ।
कथाव्यास ने इससे पहले सीता हरण,माता सीता की खोज में शबरी भेंट,श्रीराम का अपने परम भक्त हनुमान से मिलन, बाली वध,सुग्रीव द्वारा चारों दिशाओं में मां जानकी के खोज के लिए सेना का भेजने आदि प्रसंगो को बहुत ही सुंदर, मार्मिक,अद्धभुत,ओजस्वी एवं छंदबद्ध संगीतों के माध्यम से वर्णन सुन पंडाल में उपस्थित रामभक्त मंत्रमुग्ध हो गए । इस मौके पर अनिल सिंह,संजय तिवारी,रामशंकर,दीपक त्रिपाठी आदि रहे ।
