फतेहपुर । देवमई विकास खंड में रोजगार सेवकों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा ।
भेजे गए 10 सूत्रीय ज्ञापन में रोजगार सेवकों द्वारा मांग की गई है कि विगत 04 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो सम्मलेन में मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों के संबंध की गई घोषणाओं पर अमल करते हुए आदेश निर्गत कराया जाए ।
ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ साथ रिक्त पंचायतों में भी कार्य लिये जाए । रोजगार सेवक की मौत के बाद परिवार के आश्रित का समायोजन किया जाए ।
राज्य वित्त,केंद्रीय वित्त एवं अन्य निधियों में श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किया जाए । बिल-बाउचर मस्टररोल पर अनिवार्य हस्ताक्षर एवं श्रमिकों की डिमांड ग्राम रोजगार सेवक से लिये जाने की व्यवस्था की जाए ।
देवमई विकास खण्ड के सभी रोजगार सेवकों ने अपने ब्लॉक अध्यक्ष सज्जन सिंह पटेल की अगुवाई में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती सुषमा देवी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।
इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पूजा वर्मा,लेखा सहायक देवक श्रीवास्तव,कंप्यूटर ऑपरेटर राम प्रकाश मौर्य ब्लाक कोआर्डिनेटर अशोक कुमार व ग्राम रोजगार सेवक अनिल कुमार मलखान,राकेश कुमार,वासुदेव,राजकमल ,विश्वनाथ,दिलीप कुमार,प्रमोद कुमार,मोहम्मद शरीफ,जग भान सिंह एवं टीए सुनील कुमार,वीरेंद्र कुमार रमेश चंद्र, पुष्कर,शिरोमण सिंह सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे ।
