दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फ़तेही से शुक्रवार को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है । इसी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ से भी पूछताछ हो रही है और अब 12 सिंतबर को फिर से पूछताछ की जाएगी ।
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में अभियुक्त है । उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है । साथ ही ये भी आरोप है कि उन्होंने नोरा फ़तेही और जैकलीन फर्नांडीज़ को महंगे तोहफ़े दिए हैं ।
नोरा फ़तेही से पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेखर और उनके तोहफ़ों को लेकर करीब 50 सवाल पूछे गए । उनसे रात आठ बजे तक पूछताछ हुई ।
Sukesh Chandrashekhar money laundering case| We called Nora Fatehi y'day. It was done to strengthen the case by questioning characters related to the crime syndicate being operated by Sukesh from jail. She was questioned for around 6 hrs: Ravindra Yadav, Spl CP, Crime/EoW#Delhi pic.twitter.com/rm9u6hoReF
— ANI (@ANI) September 3, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उनसे पूछा गया कि कौन से तोहफ़े मिले,
वो किससे बात करती थीं,वो सुकेश और उनकी पत्नी से कहां मिलीं ।
कुछ और सवालों के जवाब में नोरा ने बताया कि उनका जैकलीन फर्नांडीज़ से कोई संबंध नहीं है और दोनों अभिनेत्रियों की सुकेश चंद्रशेखर से अलग-अलग बात होती थी ।
आर्थिक अपराध शाखा के स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने कहा, ”हमने कल नोरा फ़तेही को बुलाया था । सुकेश के जेल से चलाए जा रहे आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े लोगों को लेकर सवाल पूछे गए ताकि मामले को मज़बूत किया जा सके । उनसे लगभग छह घंटों तक पूछताछ हुई ।”
उन्होंने कहा,
”उन्होंने सहयोग किया लेकिन कुछ सवालों के जवाब नहीं मिले हैं । हम उन्हें आगे भी बुला सकते हैं । मुख्य साज़िश से जुड़े लिंक और लोगों का पता लगाने के लिए जांच हो रही है । इसकी भी जांच हो रही है कि क्या तोहफ़े लेने वाले भी इस साज़िश के बारे में जानते थे या उसमें शामिल थे ।”
She cooperated but there are a few unanswered questions.Maybe we'll need to further question. Investigation going on to find out all links,people involved in main conspiracy&if those who accepted gifts didn't know(criminal background)or were involved in conspiracy: Ravindra Yadav pic.twitter.com/CdgqgV4EU2
— ANI (@ANI) September 3, 2022
रविंद्र यादव ने एएनआई को बताया,
”नोरा फ़तेही ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि चेन्नई में उन्हें जिस ईवेंट के लिए बुलाया गया है वो इस अपराध सिंडिकेट से जुड़ा है । लेकिन, सबकुछ देखना होगा कि जो कार और तोहफ़े उन्हें मिले हैं वो कहां इस्तेमाल किए गए हैं । पूरी जांच के बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे ।”
ये पता चला है कि उनके (सुकेश चंद्रशेखर) आसपास लोग काम करते थे । वो पहले अभिनेत्रियों से संपर्क करते थे और उनके ज़रिए और करीबी बनाने की कोशिश करते थे । वो उन्हें महंगे तोहफ़े देकर लुभाते थे । ये भी लगता है कि कुछ लोगों को उनके इरादों अनुमान होता था लेकिन लालच के चलते वो रुकते नहीं थे ।”
एएनआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि नोरा फ़तेही से चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल से परिचय कराया था जिन्हें बाद में इसी मामले में गिरफ़्तार कर लिया गया ।
अधिकारी ने बताया,
”वो (पत्नी) एक मैनेजर के ज़रिए नोरा से मिलीं और बाद में दोनों और नज़दीक आ गई । चंद्रशेखर ने नोरा को बीएमडब्लूय कार,महंगे फ़ोन और अन्य तोहफ़े भी दिए । नोरा ने इस बात की जानकारी होने से इनकार किया है कि चंद्रशेखर जेल में थे और किसी अपराध के तहत तोहफ़े दिए जा रहे थे ।”
