जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद नगर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बद्सेबदतर होती जा रही है । लम्बे समय से दारागंज सहित कई मुहल्लों मे यहां के निवासियों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है । अंधैरे की वजह से चोरी की सम्भावनाए बढ़ती जा रही है ।
दारागंज के निवासियों ने बताया कि की बार लाइफ व्यवस्था ठीक कराने के लिए नगर पंचायत परिषद के चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी को अवगत कराया गया किंतु इस ओर किसी ने तवज्जों नहीं दिया और यहां के निवासियों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है ।
यहां के निवासियों ने जिलाधिकारी से जहानाबाद नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने जानें की मांग किया है ।
