बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ बिंदकी ने मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश को उप जिलाधिकारी श्रीमती अंजू वर्मा को ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद को तहसील परिसर के नाले के निर्माण हेतु धन आवंटित किए जाने की मांग किया है ।
अधिवक्ता संघ बिंदकी ने मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश को भेजे गए ज्ञापन में बताया है कि नगरपालिका परिषद बिंदकी ने तहसील परिसर के नाले के पाटने का स्टीमेट बनाया है ।
किंतु जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद बिंदकी के पास धन नहीं है । ऐसी स्थिति में बिंदकी नगर पालिका परिषद को नाला निर्माण कार्य के लिए धन आवंटित किया जाना आवश्यक है ।
अधिवक्ता संघ बिंदकी ने मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश से जनहित में नाला निर्माण के लिए धन मुहैया कराने की कार्रवाई करें ।
मालूम हो कि अधिवक्ता संघ बिंदकी नाले को लेकर कई बार जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बिंदकी सहित अधिकारियों को तथा तहसील समाधान दिवस में आवेदन कर चुका है ।
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संघ बिंदकी के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,पूर्व अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी,शैलेन्द्र अग्निहोत्री,लक्ष्मी सिंह,उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा,प्रेम बाबू गुप्ता व पंकज द्विवेदी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे ।
