फतेहपुर । बकेवर व्यापार मण्डल का गठन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन की श्रंखला को विस्तारित करते बकेवर व्यापार मण्डल का गठन किया गया ।
अध्यक्ष पद पर सुरेश दीक्षित व महामंत्री पद पर दिनेश कुमार तिवारी को पुष्पहार पहनाकर मनोनीत किया । माह सितम्बर मे संगठन की इकाई का विस्तार शपथ ग्रहण के साथ भव्यता से सुनिश्चित किया जाएगा ।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा जनपद फतेहपुर के समस्त तहसीलों कस्बो ग्रामो उपग्रामो ट्रेडों की 200 इकाई के गठन का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा ।
बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने वृहद इकाई तैयार करने का वचन लिया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा,महासचिव चन्द्रप्रकाश बब्लू गुप्ता,नगर अध्यक्ष मनोज साहू मीडिया प्रभारी शिवम व सदस्य उपस्थित रहे ।
