कानपुर । नगर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर के द्वारा संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता चन्द्र शेखर आजाद प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कानपुर में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिन शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुई साथ ही राज्य प्रशिक्षक एवं जिला परियोजना अधिकारी शशांक शुक्ला द्वारा आज के सत्र की शुरुआत नमामि गंगे का भागौलिक संरचना एवं प्रदूषण की स्थिति,समाधान आधारित सत्र लिया ।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई आई टी कानपुर ने वरिष्ठ प्रवक्ता व पर्यावरण विद डॉ. विनोद तारे जी ने स्पेयर हेड टीम के सदस्यों को अर्थ गंगा का नमामि गंगे परियोजना के महत्व कैसे बदलेगी गंगा से आर्थिक दृढ़ता के बारे में भागवत गीता के सूत्रों के माध्यम से बताया साथ ही गंगा संरक्षण,अवशिष्ट निष्पादन की विधि व आगामी कार्य योजना से स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा के उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु चर्चा की ।
इस अवसर पर ट्रेनिंग प्रशिक्षक सुमन (जल जीवन मिशन) सुमित एवं आदित्य (नमामि गंगे संरक्षण विशेषज्ञ) के साथ स्पीरहेड सदस्य राम शंकर तिवारी,बेबी,आस्था,रजनीकांत शुक्ल,रुद्रराम,अनिकेत,हरिओम,साक्षी,उत्कर्ष,रखी आदि सदस्य मौजूद रहे ।
