जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा के पूर्व चेयरमैन बसपा नेता हाफिज अनवर उल हक के आवास में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई बैठक पर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।
इस दौरान बैठक पर मुख्य अतिथि के तौर पर मंडल कोऑर्डिनेटर राजू गौतम ने स्थानीय निकाय चुनाव से लगाकर आगामी चुनाव तक बसपा पदाधिकारियों को एकजुट करते हुए पदाधिकारियों को घर घर पहुंचने का संदेश देते हुए पार्टी की मजबूती करने का मंत्र दिया इस दौरान कांग्रेसाई के पूर्व वरिष्ठ युवा नेता जीशान कुरैशी अरबाज खान डॉक्टर अमीन आदि ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवर उल हक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा पार्टी का संगठन तथा पदाधिकारी पार्टी की मजबूती दिलाने के लिए कार्य करेगा इस मौके पर प्रमुख रूप से राजू श्यामलाल अनिल शहीद बासिल अंसारी देव नारायण आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे ।
