कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में 20 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।
रोजगार मेले में कुल 502 रिक्तियों हेतु 8 कम्पनियां प्रतिभाग करने आ रही है ।
उक्त जानकारी प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक,सेवा एस पी व्दिवेदी ने दी ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं ।
वह सेवायोजन विभाग के बेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण कराकर 19 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे तक प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर में सी॰बी॰/बायोडेटा तथा ऑनलाइन पंजीयन कार्ड की छायाप्रति के साथ कक्ष संख्या 13 में जमाकर 20 सितम्बर को साक्षात्कार दे सकते हैं ।
श्री द्विवेदी ने बताया कि जिन महिला/पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 55 वर्ष है तथा जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर तथा स्नातक उत्तीर्ण हैं ।
वह 9500 रुपए से 18900 रुपए प्रतिमाह वेतनमान पर अपनी चुनी हुई कम्पनियों में डिलिवरी एक्जीक्यूटिव फॉर जियो मार्ट,सेल्स एक्जीक्यूटिव फॉर पेटीएम,फील्ड सेल्स, सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष),इंश्योरेंस एडवाइजर,मार्केटिंग ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर,सेल्स ऑफिसर,हैल्पर,सुपरवाइजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर मैनेजर के पदों हेतु,साइन सर्विस ग्रुप कानपुर,श्रेया इंटरप्राइजेज,जे॰पी॰सिक्योरटी एजेंसी,एस॰बी॰आई॰ लाईफ इंश्योरेंस कानपुर,एल॰आई॰सी॰,ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा॰ लि॰,एच॰ डी॰ बी॰फाइनेंसियल सर्विस लि॰ कानपुर,बी॰ एस॰ बी॰ डिजिटल इंडिया प्रा॰ लि॰ में अपना साक्षात्कार दे सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि मेले में अभी और भी कम्पनियों की प्रतिभाग करने की संभावना है ।
