फतेहपुर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । शिविर का भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने फ़ीता काट कर उद्घाटन किया । उद्घाटन के पश्चात जनसेवक ने स्वास्थ्य मेले का भ्रमण कर अवलोकन किया तथा डॉक्टरो से जानकारी लिया । मेले में आये क्षेत्रीय लोगों का डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया ।
पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह अपने ने संबोधन में सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबों के लिए 50हज़ार रुपये तक की बीमारियों के इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनवाये जा रहे है । जिससे गरीब का इलाज हो सके । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से और आंगनबाड़ियों के सहयोग से गांव-गांव घर-घर टीकाकरण किया जा रहा है ।
उन्होंने लोगों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक भी किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से आमजन को बहुत लाभ मिलता है ।
इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई प्रभारी डॉ० जेपी वर्मा के साथ समस्त स्टाप व रामबरन वर्मा, पप्पू गुप्ता,केवल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
इनसेट –

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व स्वास्थ्य मेले में प्रचार-प्रसार के अभाव के कारण ज्यादा मरीज नहीं पहुंच सके । जिस पर पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक पहुँचते ही शिविर में पसरा सन्नता और गोल्डन कार्ड आदि अन्य जरूरी व्यवस्था ना देख नाराजगी जाहिर की और कहा कि लगभग 20 गांवो के लोगों से मैंने फ़ोन कर कार्यकम की जानकारी दी थी वही लोग ही स्वास्थ्य मेले में आये है ।
मुनादी ना होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को जानकारी नही हो सकी है । जिससे लोग आयोजन का लाभ लेने से वंचित रह गए है । उन्होंने देवमई पीएचसी प्रभारी डॉक्टर जेपी वर्मा से आग्रह किया कि आगे से ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से पहले क्षेत्रीय लोगों को इसकी जानकारी पहुंचा दी जाए ।
