फतेहपुर । क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम),द्वारा जिला फतेहपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियो के सम्बंध में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि निजी क्षेत्रों,आउट सोर्सिंग,ऐसे संस्थान जिसमे कम से कम 20 कर्मचारी कार्यरत हो,को ईपीएफ(भविष्य निधि) के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भविष्य निधि योजना के तहत ईपीएफ,ईपीएस,ईडीएलआई की सुविधाएं प्रदान की जाती है । ऐसे कर्मचारियों को समय से ईपीएफ के खाते में समूचित भुगतान हो,के लिए प्रिंसिपल इम्प्लॉयर पोर्टल में विभागाध्यक्ष/प्रबंधक,एजेंसी की पूरा विवरण पोर्टल में भर दे जिससे कि कर्मचारियों की ईपीएफ का भुगतान/जमा हुआ है कि नही, कि जानकारी मिल सके ।
कर्मचारियों के रु0 15000.00 मासिक वेतन का 12 प्रतिशत कर्मचारी के खाते से एवं 12 प्रतिशत नियोक्ता द्वारा जमा किया जाता है । कर्मचारियों को ई-नॉमिनेशन कराये । जिससे कि भविष्य में आकस्मिक मृत्यु होने पर नॉमिनी को भरण पोषण के लिए सहायता राशि देने में कोई समस्या नही होगी और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद पेंशन का भी प्राविधान है । जिससे सेवानिवृत्त के बाद में पेंशन योजना का लाभ लेने में कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा और इसका लाभ उठा सके ।
प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया दिखाया गया । उन्होंने बताया कि फतेहपुर,कानपुर जोन के अंतर्गत आता है ।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ध्यानपूर्वक समझ कर पोर्टल पर फीडिंग का कार्य करे और भविष्य निधि योजना की सुविधा का लाभ कर्मचारियों को दिलाये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री अमूल्य राज, अपर आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह,प्रवर्तन अधिकारी एम0के0 चौधरी,श्री देवराज,संध्या वर्मा पदाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
