फतेहपुर । प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक “सेवा पखवाडा” चलेगा के तहत जनपद के समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों/ग्रामो में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया ।


नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा पटेल नगर चौराहे पर “स्वच्छता ही सेवा” के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान एवं श्रमदान किया गया । यह अभियान 02 अक्टूबर 2022 तक निरन्तर चलेगा ।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर श्रीमती मीरा सिंह ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया है ।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी व्यक्ति विशेष का कार्य नहीं है । बल्कि समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है । हम सब के स्वस्थ्य जीवन के लिए इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेना चाहिए । हमें खुद को,घर के आस-पास समाज,मोहल्ला और शहर को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है । जिससे बीमारियों से बचा जा सकता है । इस मौके पर सभासद श्री पुष्पराज पटेल,श्री दीपक कुमार “डब्लू” श्री राम सिंह एवं नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राकेश कुमार गौर, जिला को-आर्डिनेटर निशान्त सिंह,मो० हबीब व क्षेत्र के सफाई नायक विजय प्रकाश,वैभव राजन,राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर,2022 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 20.09.2022 को पंचायतीराज विभाग द्वारा जनपद की ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया एवं श्रमदान किया गया ।
जनपद की 216 ग्राम पंचायतों में 1422 सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर सहायक विकास अधिकारी (पं०),ग्रामप्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त वृहद् स्वच्छता कार्यक्रम प्रतिभाग किया गया । जिसमें झाड़ियों कटाई,नालियों की साफ-सफाई, गड्ढों में जल भराव की साफ-सफाई,कूड़े के ढेर का निस्तारण तथा सार्वजनिक रास्तों की साफ-सफाई करायी गयी । इसके साथ ही नालियों में एन्टी लार्वा,ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिडकाव कराया गया तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता गोष्ठी भी आयोजित की गयी ।
