फतेहपुर । आज ग्राम पंचायत बरेठर खुर्द मे राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एन. एल. आर. इंडिया द्वारा एक सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया ।
सामुदायिक बैठक को संबोधित करते हुए डॉ० आतिफ सादिक (जिला पर्यवेक्षक) ने पेप प्लस प्लस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कुष्ठ रोग से वचाव की दवा (पेप प्लस प्लस) कुष्ठ रोगियों के चिन्हित निकट सम्पर्क के लोगों को खिलाई जाएगी । जिससे भविष्य में नये कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आएगी ।
अनुसंधान सहायक पी. सी. यादव,कामेश्वर नाथ सिंह,मनीष बाजपेयी,अर्चना सिंह एव प्रतीक्षा शुक्ला ने कुष्ठ के शुरूआती लक्षण,कारण,उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया । इस बैठक मे लगभग 70 से अधिक लोगों ने भाग लिया ।
इस सामुदायिक बैठक में अरविंद पटेल (ए.डी.ओ पंचायत) ग्राम प्रधान कालीदीन,उर्मिला देवी (आशा) उपस्थित रहे ।
