फतेहपुर । घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव निवासी शिव करण सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र सरदार सिंह ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया अधेड़ की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।
