फतेहपुर । मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के महत्वकांक्षी योजना में युवाओं के तकनीकि सशक्तिकरण हेतु महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के 91 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन के वितरण समारोह विधायक श्री विकास गुप्ता, विधानसभा अयाह शाह,उत्तर प्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा दोपहर 12:30 बजे से किया गया ।
विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश तिवारी,सभासद गंगानगर एवं श्री अनिल शुक्ला रहे ।

सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० रिचा रस्तोगी ने मुख्य अतिथि के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री अल्ताब आलम ने किया तथा नोडल अधिकारी श्री अंकित श्रीवास्तव तथा प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया ।
इस अवसर पर श्री सुशील कुमार गुप्ता,पर्यवेक्षक,समाज कल्याण विभाग,अरिर्मदन सिंह,डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव,डॉ० वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा,राहुल द्विवेदी,विशाल कुमार गुप्ता, अम्बेश्वरी कुमार पाण्डेय,कु० प्रीती चौधरी,श्री मानसिंह,श्री जय किशन,श्री रामसिंह आदि महाविद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे ।
