फतेहपुर । थाना असोथर पुलिस ने एक अभियुक्त को दो देशी बम के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि थाना असोथर से उपनिरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार मय हमराहियान के द्वारा एक अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ करन सिंह उर्फ लल्ला पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम सुजानपुर मजरे कस्बा असोथर थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जे से 02 देशी सुतली बम नाजायज बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168 /22 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम विक्रम सिंह उर्फ करन सिंह उर्फ लल्ला उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभि0 उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/21 धारा 380/457/411 भादवि0 पूर्व से पंजीकृत है ।
बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त को न्यायालय फतेहपुर रवाना किया गया ।
