मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जनता ने जो निर्णय दिया उसे हम स्वीकार करते हैं ।
मध्य प्रदेश । राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत पर प्रतिक्रिया दी है मोहन यादव ने कहा है कि “कांग्रेस की सीट थी, जो कांग्रेस के पास ही है” ।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा “कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है । ये बात अलग है कि पिछले विधानसभा चुनाव से भी हमने 1700 वोट ज़्यादा पाए हैं । लोकसभा के बाद, विधानसभा के उपचुनाव में न केवल बुधनी की बीजेपी की सीट हमने अपने पास रखी बल्कि अमरवाड़ा की कांग्रेस की सीट भी हमने जीती थी ।
उन्होंने कहा “लोकतंत्र में चुनाव इसी बात के लिए हैं । हमने अपनी बात रखी,कांग्रेस ने अपनी बात रखी, जनता ने जो निर्णय दिया उसे हम स्वीकार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में हम और अधिक ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे ।”
दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हरा दिया ।
