जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ० जाह्नवी दास ने कही बड़ी बात जो खुशी से भी कही ज्यादा थी ।
बिहार । जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की है । इस पर उनकी पत्नी डॉ० जाह्नवी दास ने ख़ुशी ज़ाहिर की है ।
जाह्नवी दास ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा “हम सभी बहुत ख़ुश हैं । यह सीट बहुत कठिन थी । इस लिए यह जीत हमारे लिए और भी ख़ास है और इससे हमारी ख़ुशी और बढ़ गई है ।”
उन्होंने कहा “मैं बांकीपुर की जनता और बिहार के लोगों का दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने उन्हें इतनी बड़ी जीत दी । मैं हमेशा उन सभी की आभारी रहूंगी उन्होंने (प्रशांत) इस जीत के लिए बहुत मेहनत की है ।”
गौरतलब है कि बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद ख़ाली हुई थी । प्रशांत किशोर यहां बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार से 19,324 से अधिक वोटों से जीत गए हैं । उन्हें कुल 64,151 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 44,827 वोट मिले ।
