कानपुर । कानपुर आउटर के नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे करबिगवा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ देखा गया ।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी को दी । पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त में जुट गई । वहीं युवती के शव के आसपास पहचान हेतु कोई कागजात बरामद नहीं हुआ । जिससे युवती की पहचान हो सके । रविवार की देर रात युवती की शिनाख्त हुई । जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नरवल थाना में तहरीर दी ।
मृतका के परिजनों ने क्या कहा
मृतका के पिता बब्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह दूध का कारोबार करता है । 2 अक्टूबर रविवार को जब वह कानपुर गया हुआ था तो माता जी का फोन आया कि सोनम सुबह 11 बजे से गायब है । सभी जगह जानकारी की गई लेकिन सोनम का कोई पता नहीं चल सका ।
शाम 3 बजे बब्लू सिंह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने बताया कि गांव के रहने वाले प्रज्ववल शुक्ला पुत्र सुधीर शुक्ला का मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आज मैं सोनम को उठा ले जाऊंगा जिसके बाद रविवार को करबिगवा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवती की कटकर मौत होने की सूचना मिली जिसकी शिनाख्त सोनम के रूप में हुई । मृतका के परिजनों के नरवल थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई ।
एसएचओ ने दी जानकारी
चंद्रकांत मिश्रा एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को करबिगवा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई । युवती की मौत मामले में युवती की शिनाख्त सोनम सिंह चौहान पुत्री बब्लू सिंह निवासी अखरी थानाक्षेत्र नर्वल उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है । जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था परिजनों ने शिनाख्त कर ली है । परिजनों के मुताबिक युवती को किसी लड़के द्वारा परेशान किया जा रहा था । जिसके चलते खुदकुशी की गई है । हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
